उन्होंने कहा कि अगर लड़की का जबरन विवाह किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच में यह भी पता चला कि जिस युवक से नाबालिग की शादी हो रही है, वह पेशे से वाहन चालक है।
लड़की से उम्र में भी काफी बड़ा। लड़की से पूछताछ में पता चला है कि वह अभी तक अपनी पढ़ाई करना चाहती है। प्रदेश का सबसे शिक्षित जिला भी बाल विवाह के कारण सुर्खियों में आ गया है।
उधर, एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी ने कहा कि बाल विवाह का एक मामला सामने आया था। शादी आने वाली 3 फरवरी को तय थी, लेकिन जांच में लड़की नाबालिग निकली है। उपायुक्त ने लड़की के पिता को बाल विवाह रोकने के सख्त आदेश दिए हैं।