फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी अंदाज में कार रोककर दिया लूट की वारदात को अंजाम

Fri, 29 Sep 2017 05:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के थाना एत्माद्दौला के कालिंदी विहार में अपाचे सवार तीन बदमाशों ने गुरुवार रात फिल्मी अंदाज में दवा कारोबारी को लूट लिया। बदमाश कारोबारी का मोबाइल और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की।
विज्ञापन


कालिंदी विहार निवासी राजेश कुमार का हाथरस रोड स्थित एक हास्पिटल में मेडिकल स्टोर है। वह गुरुवार रात आठ बजे मथुरा से रिश्तेदार के यहां से कार से लौट रहे थे। कालिंदी विहार में नारी संरक्षण गृह से आगे निकलते ही अपाचे पर तीन बदमाश आए। उन्होंने बाइक कार के आगे लगा दी।

इसके बाद दो बदमाश उतरकर आए। राजेश ने कार का शीशा खोल रखा था। वह कुछ समझ पाते, उससे पहले दोनों ने उनसे मारपीट की। दवा कारोबारी के साथ रिश्तेदार युवक भी था, उसने शोर मचा दिया। मगर, तब तक बदमाशों ने चेन और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बाइक पर बैठकर भाग गए।
विज्ञापन


उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों के फुटेज चेक किए। एक खोखा संचालक से भी पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि घटना की पुष्टि नहीं हो सकी है। जांच की जा रही है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

गैंग कर रहा लगातार वारदात

एत्माद्दौला क्षेत्र में लगातार लूट की वारदात हो रही हैं। तीन दिन पहले झरना नाला पर बदमाशों ने ठेकेदार को लूटा था। वह कार में बैठकर फिरोजाबाद जा रहा था। बदमाशों ने लूटपाट के बाद उसे झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें