फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने एक घर में की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने शुक्रवार रात कस्बे में जनता इंटर कॉलेज रोड पर एक घर में घुसकर असलहों के बल पर लूटपाट की। वहीं दो अन्य घरों में ताले तोड़कर माल साफ कर दिया। तीनों मामलों में सूचना पुलिस को दी गई है। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन

कस्बे में जनता इंटर कॉलेज रोड पर रामशरन गुप्ता की दुकान और घर है। शु़क्रवार रात रामशरन गुप्ता दुकान के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने असलहों के बल पर रामशरन से घर की चाबी ली और घर में घुस गए। इसके बाद उनकी पत्नी को तमंचे के बल पर धमकाते हुए तीन हजार रुपये नकदी, चांदी की कंधनी और एक जोड़ी कंगन लूट लिए। लूटपाट के बदमाश भाग निकले। इधर, चोरों ने बालिस्टर और बबलू के घरों के ताले तोड़कर यहां से हजारों रुपये का माल साफ कर दिया। सुबह होने पर वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। देर शाम तक पुलिस ने किसी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें