फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की पिटाई करता था बहनोई, 10 साल के लड़के ने किया कत्ल

Mon, 23 May 2016 01:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
10 साल के किशोर को अपनी बहन पर हो रहा अत्याचार सहन नहीं हुआ। बहन को आए दिन की प्रताड़ना से मुक्ति दिलाने के लिए उसने अपने बहनोई की चाकू मारकर हत्या कर दी। घायल बहनोई को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मामला मुंबई के वसई (पूर्व) इलाके का है। आरोप है कि युवक का बहनोई आए दिन उसकी बहन की पिटाई करता था और उसे बुरी तरह से प्रताड़ित करता था। रविवार को वह फिर किसी का बात को लेकर अपनी पत्नी की पिटाई करने लगा।

बहन पर ऐसा जुल्म 10 के भाई को सहन नहीं हुआ। उसने‌ पिटाई कर रहे बहनोई को रोका तो बहनोई ने उसे भी डांटा और बुरी तरह से पिटाई कर दी। इसके बाद 10 साल के लड़के ने जो किया वह हैरान करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन ने कहा, 'भाई ने आत्मरक्षा में मारी चाकू'

बहनोई की इस प्रताड़ना से गुस्साए किशोर ने पास में ही पड़ा चाकू उठा लिया और बहनोई के पेट में भोंक दिया। आरोपी बहनोई के पेट से खून बहने लगा और वह जमीन पर गिर गया।

इसके बाद घायल बहनोई को निकट के अस्पताल में ले जाया गया जहां कुछ देर इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले दिया है। बहनोई को चाकू मारने वाला किशोर अपनी बहन के पास ही रहता था।

पुलिस को किशोर की बहन ने बताया कि उसके भाई ने अपनी जान बचाने के लिए चाकू उठाया था। उसने कहा कि उसका इरादा बहनोई को जान से मारने का नहीं था। वह खुद को बचाने के लिए आत्मरक्षा में उसके पति को चाकू मारा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें