फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो चालक ने दरोगा को कुचलने का प्रयास किया

विज्ञापन
घायल दरोगा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
निबाड़ी कला गांव के अछल्दा बार्डर के पास मंगलवार की रात तकरीबन आठ बजे चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने अहेरीपुर चौकी इंचार्ज को कुचलने का प्रयास किया। दरोगा ने बाइक सहित खड्ड में कूदकर जान बचाई। बाद में पुलिस ने इलाकाई लोगों की मदद से घेराबंदी कर बोलेरो समेत चालक को धर दबोचा। तलाशी लेने पर बोलेरो से अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक चालक दो महीने पहले एससी-एसटी एक्ट के मामले में जेल से छूट कर आया है।
विज्ञापन


बकेवर थाने के अहेरीपुर चौकी इंचार्ज संतोष कुमार फोर्स के साथ अछल्दा बार्डर के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच अछल्दा की ओर से बिना नंबर की आ रही बोलेरो को बाइक पर बैठे चौकी इंचार्ज ने रुकने का इशारा किया। लेकिन बोलेरो चालक ने रुकने के बजाए वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। उसने चौकी इंचार्ज को कुचलने का प्रयास किया। इस पर चौकी इंचार्ज ने बाइक सहित सड़क के किनारे खड्ड में कूदकर जान बचाई। चालक बोलेरो लेकर महेवा की भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर बकेवर समीर कुमार सिंह व महेवा चौकी इंचार्ज राकेश पटेल ने महेवा बस्ती के पास घेराबंदी की। पुलिस की घेराबंदी देखकर चालक बोलेरो छोड़कर भागने लगा।

इस दौरान ग्रामीणों ने उसे दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। तलाशी के दौरान बोलेरो चालक के पास से तमंचा बरामद हुआ है। पूछताछ में चालक ने अपना नाम रविंद्र प्रताप सिंह पुत्र राजपाल निवासी गांव रजपुरा थाना अछल्दा जिला औरैया बताया।  पुलिस ने बोलेरो चालक रविंद्र प्रताप के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। चौकी इंचार्ज संतोष कुमार को महेवा सामुदायिक केंद्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें