फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात चढ़त में बवाल, एक की मौत

Tue, 26 Apr 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
बवाल
विज्ञापन
इसमें सुल्तानठेर से आए एक बाराती के सिर पर चारपाई के पाए से प्रहार किए जाने से मौत हो गई, जबकि मारपीट में सात लोग जख्मी हो गए। इसके बाद भगदड़ मच गई, बगैर विवाह के ही बाराती भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पीड़ित परिजन की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव विशावली निवासी ब्रजेश सिंह पुत्र हरीसिंह की दो बेटी मुन्नी और पार्वती की सोमवार को बारात आई थी। बड़ी बेटी मुन्नी की थाना गजरौला क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर ठेर के शिव कुमार के बेटे पीतम और छोटी बेटी पार्वती की जनपद हापुड़ की गढ़ कोतवाली के गांव चक की मंढैया के भीम से शादी होनी थी। ब्रजेश के परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण दोनों बारातों की आवभगत में जुटे थेे। नाश्ते के बाद चढ़त की तैयारी चल रही थी। दोनों की बारात चढ़त के लिए एक ही रंगशाला तय की गई थी।

बारी-बारी से बारात चढ़नी थी। पहले बारात चढ़त के लिए चक की मंढैया से आए बारातियों का सुल्तानपुर ठेर से आए बारातियों से कहासुनी हो गई। लड़की पक्ष ने हस्तक्षेप कर पहले बड़ी बेटी की बारात चढ़त और फिर छोटी बेटी बारात चढ़त करने का सुझाव रखा लेकिन बात नहीं बन सकी। दोनों बाराती आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज के साथ लाठी-डंडे निकल आए। जम कर लाठी डंडे चलने लगे। भगदड़ मच गई। इसी दौरान सुलतानपुर ठेर से आए बाराती 30 वर्षीय महेंद्र पुत्र रूपकिशोर के सिर पर चारपाई के पाए से वार किया गया। जिससे महेंद्र लहूलुहान होकर गिर पड़ा। चंद मिनटों में महेंद्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं डंडे लगने से सुल्तानपुर ठेर का दूल्हा पीतम समेत कृष्ण कुमार व मनोज कुमार पुत्र गण हब्बन, कुंवरपाल पुत्र रूप किशोर, धर्मेंद्र पुत्र खूब चंद, मुकेश पुत्र टेकचंद, योगेश पुत्र डालमन घायल हो गए। घायलों का गजरौला के सरकारी अस्पताल समेत निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर लिया। समाचार लिखे जाने तक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही थी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें