फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए की छात्रा ने फांसी लगा जान दी

Sat, 18 Mar 2017 12:30 AM IST
उन्न्ााव
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
युवती ने फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। युवती पेपर खराब होने से परेशान थी।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के गांव गुलरिहा भीमनगर निवासी नेहा (18) पुत्री देशराज रायबरेली के खीरी स्थित सूरजदत्त कांतिमल पीजी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। गुरुवार को हिंदी साहित्य का पेपर था।

नेहा पेपर देने के बाद घर आई तो परेशान दिखी। पिता ने परेशानी का कारण पूछा तो उसने पेपर खराब होने की बात कही। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। शुक्रवार सुबह कमरे में दुपट्टे से उसका शव लटकता मिला। मृतका के चाचा जयकरन ने बताया कि तीन भाई बहनों में नेहा सबसे बड़ी थी। छोटे दो भाई निखिल व कपिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर खराब होने की वजह से जान दे दी है। घटना के समय मां सुंदारा व पिता देशराज घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। भाई दूसरे कमरे में थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें