फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में एक घर में जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। सिपाहियों के साथ मारपीट की। पुलिसकर्मी किसी तरह बचकर भाग निकले।  इस मामले में आठ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। इनमें तीन नामजदों को पुलिस ने पकड़ा है।

विज्ञापन

शहर कोतवाली में सिपाही नरेंद्र सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि वह कोतवाली शहर पर चलने वाली कोबरा टू में तैनात है। उसको शुक्रवार रात सूचना मिली कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोमिनाबाद में कुछ लोग जुआ खेल हंगामा कर रहे है। इस पर वह सिपाही सतनाम के साथ  तत्काल मोमिनाबाद पहुंचा। वहां दिलशाद पुत्र इंकलाब के घर बहुत से लोग इकट्ठा थे और शोर शराबा हो रहा था। घर में हंगामा होने पर पुलिस कर्मियों ने समझाया तो वहां पर मौजूद शाहबाज पुत्र इरशाद हुसैन व शाहनवाज पुत्र इरशाद हुसैन निवासी मोमीनाबाद व 4-5 अन्य लोग उसके साथ अभद्रता करने लगे। उनके साथ मारपीट की। किसी प्रकार वह लोग वहां से बचकर निकले और कोतवाली पहुंचे। सिपाही की तहरीर पर तीन नामजद शाहबाज, शहनबाज और दिलशाद व पांच अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाना कोतवाली शहर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि  हमला करने वाले नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें