फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सप्ताह बाद भी दलित युवती का सुराग नहीं, लोगों ने फूंका पुलिस का पुतला 

Tue, 13 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : file photo
विज्ञापन
पुन्हाना शहर में दलित युवती के अपहरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक खुलासा न होने पर नाराज लोगों ने सोमवार को नथिया वाली धर्मशाला में पंचायत की। बाद में पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। 
विज्ञापन


पंचायत में निर्णय लिया गया कि अगले 48 घंटों में अगर पुलिस द्वारा युवती को बरामद नहीं किया गया तो कस्बे में बाजार बंद कर पुन: धरना प्रदर्शन व सड़क जाम भी किया जाएगा। 

प्रदर्शन के दौरान एस पी मेवात व डी एस पी पुन्हाना हाय-हाय व मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। गौरतलब है कि कस्बे के वार्ड न. 14 निवासी दलित समाज के एक व्यक्ति ने गांव गौधौला के कुछ लोगों पर अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


जिसमें पुन्हाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। परंतु मामला दर्ज हुए लगभग दो सप्ताह हो चुके हैं, परंतु पुलिस न तो दलित युवती का पता लगा पाई है और न ही अपह्ताओं का कोई सुराग लगा पाई है। 

ऐसे में दलित समाज के लोगों में खासा रोष व्याप्त है। दलित समाज द्वारा न्याय के गुहार के लिए कस्बे व आस-पास के गावों से सर्वजातीय 36 बिरादरी की पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और पुलिस प्रशासन से लगातर युवती को बरामद कराने की मांग की। 

इस दौरान पंचायत के लोग पुन्हाना थाना प्रभारी से लेकर डी एस पी पुन्हाना व एस पी मेवात से भी मिले। परंतु पुलिस प्रशासन का रवैया मामले को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं था। 

समर्थन में बाजार बंद की चेतावनी
दलित युवती के अपहरण के विरोध में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को देखते हुए पंचायत के लोगों ने निर्णय लिया कि अगले 48 घंटे तक अगर पुलिस द्वारा युवती को बरामद नहीं किया और आरोपियों को गिरतार नहीं किया तो वे पुन्हाना बाजार बंद कर फिर से धरना प्रदर्शन करेंगे। 

मुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान लेने की अपील
पंचायत के माध्यम से लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से अपील की है कि मामले का संज्ञान लेकर दलित परिवार के साथ न्याय किया जाए और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। 

गांव में नहीं मनेगी बकरीद
पुन्हाना से अपहरण हुई युवती का परिवार जिस गांव से सबंध रखता है। गांव के लोगों ने पंचायत में  बकरीईद ना मनाने का फैसला लिया।   पंचायत में आए गांव के लोगों का कहना है गांव की लड़की का अपहरण हुआ है पुलिस उसे ढूढने मे नाकामयाब साबित हो रही है। गांव के लोगों ने भरी पंचायत में बकरीद ना मनाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें