फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू से दिल्ली की तरफ गए आतंकियों का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं

Thu, 07 Jul 2016 02:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : FILE
विज्ञापन
पंजाब और जम्मू बार्डर पर तीन अलग-अलग कारों में दिखने वाले संदिग्ध आतंकियों का कोई पता नहीं लग पाया है। पुलिस की ओर से जम्मू से लेकर पठानकोट तक नाके लगाकर वाहनों की विशेष जांच की गई, लेकिन वाहनों की कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। 
विज्ञापन


दरअसल, जिन कारों के नंबर सुरक्षा एजेंसियों के  पास पहुंचे, उन कारों के नंबर की कारें ट्रेस करने की कोशिश की गई, लेकिन इसकी कोई डिटेल हाथ नहीं लगी। तीन कारों में से एक नंबर जम्मू कश्मीर का था। 

इस कार की डिटेल नहीं मिल पाई, जबकि पंजाब नंबर की दो कारों की जानकारी भी हासिल नहीं हुई। पंजाब और जम्मू पुलिस ने संयुक्त रूप से लखनपुर से पठानकोट के बीच विशेष जांच अभियान चलाकर इनकी तलाश करने की कोशिश की। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मंगलवार को दिल्ली गृह मंत्रालय की ओर से जम्मू-कश्मीर और पंजाब पुलिस को यह इनपुट जारी किए गए थे कि एक जम्मू-कश्मीर और दो पंजाब नंबर की कारों में चार से पांच संदिग्ध आतंकी जम्मू और पंजाब बार्डर के पास देखे गए हैं, जिनके पास भारी मात्रा में हथियार हैं और वे दिल्ली की तरफ जा रहे हैं। इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें