महरौनी। महरौनी कोतवाली अन्तर्गत एक ग्राम मे नौ वर्षीय नावालिग लडकी के साथ एक युवक ने नारियल फोडने के बहाने बहला फुसला कर बगीचे मे ले जाकर जबरन बलात्कार किया का मामला सामने आया है। आरोपी मासूम किशोरी को मौके पर लुहू लुहान हालात मे छोडकर भाग गया। परिजनों ने कुछ देर खोज बीन करने के बाद बगीचे मे लडकी को पाया और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण करवाकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली महरौनी अन्तर्गत ग्राम के युवक राजेश पुत्र दरू सहरिया ने परिवार में अपनी नौ वर्षीय बहन को नारियल फोडने के बहाने बहलाकर घर से ले गया और गांव के मुक्तिधाम के समीप एक बगीचे मे ले जाकर जबरन बलात्कार कर मौके से भाग गया।परिजन लडकी के काफी समय होने के बाद वापिस घर न लौटने पर ढूढते हुये बगीचे मे जा पहुंचे। जहां लडकी को लहूलुहान और वेसुध अवस्था मे पाकर दंग रह गये और लडकी को लेकर कोतवाली महरौनी पहुंचे। लडकी की मां की तहरीर के आधार पर कोतवाली महरौनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत कर दिया है। कोतवाली महरौनी को जैसे ही मामले की जानकारी प्राप्त हुई। तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।