फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों पर लगाया तंत्र क्रिया के लिए मासूम की हत्या का आरोप, जांच होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र गांव मुबारकपुर में रविवार को रात आठ बजे सात वर्षीय मासूम मयंक की लाश मिली थी। मयंक के पिता देवेंद्र ने दो पड़ोसियों पर तांत्रिक के कहने से मासूम को गायब करने और फिर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोमवार को साफ हुआ है कि चोट लगने से मासूम के सिर के पीछे की हड्डी टूटी है और उसके गले में भी चोट थी। यह चोट मासूम को गिरने से लगी है या फिर किसी ने उसकी हत्या की है? इसी पर अब पुलिस की जांच केंद्रित है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में देवेंद्र कुमार के पड़ोस में रविवार को दिन में गोद भराई का कार्यक्रम था। इसी दौरान देवेंद्र कुमार का बेटा मयंक खेलते-खेलते कहीं को चला गया। जब शाम के साढ़े छह बजे गए और वह नजर न आया तो तलाश हुई। रात साढे़ आठ बजे के करीब गोदभराई वाले के मकान की छत पर मासूम की लाश पड़ी मिली। आरोप है कि उसे मासूम के एक तांत्रिक के कहने पर दो लोगों ने बुलाया था। इसके बाद अपने घर में हत्या की और शव छत पर फेंका गया। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में उभरे तथ्यों के आधार पर अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन













पड़ोसियों पर तंत्र क्रिया के लिए मासूम की हत्या का आरोप
मासूम की मौत के मामले में दी गई तहरीर, जांच पड़ताल आगे बढ़ेगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें