फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गटर के पाइप को लेकर दो पक्षों में विवाद चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर डसर में गटर के पानी निकासी को लेकर विवाद हो गया। इसमें दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज व मारपीट होने लगी। एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को थाने लेकर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार को हुए इस विवाद में घायल नौशाद ने बताया कि उसके घर के बराबर में पड़ोसी ने गटर का पाइप उसके दरवाजे की बराबर में लगा दिया है। इससे सारे घर में दुर्गंध फैली रहती है। कई बार आग्रह किया गया कि वह अपने गटर का पाइप दूसरी ओर को लगवा दे । रविवार को दुर्गंध आने पर शिकायत की गई थी। इसी बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर मारपीट करने लगा। ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर आरोपी ने पीछे से चाकू मार दिया । इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया । पीड़ित के परिजनों ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को मढ़न चौकी ले गई। जहां पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें