फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी चेक देकर महिला से हड़प लिए एक हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। फर्जी चेक देकर महिला से एक हजार रुपये हड़पे गए हैं। पीड़ित महिला के पति ने रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी है। खंड विकास अधिकारी को भी अवगत कराया है। विकास खंड के अजीमाबाद निवासी सुमन का आरोप है 6 जुलाई जब उसके पति खेत पर गए थे तो गांव के ही दो लोग उसके घर आए और उन्होंने कहा कि आपने शौचालय को आवेदन किया था आपका चेक आ गया है। खर्चे के एक हजार रुपये देंगी तो बारह हजार रुपये का चेक दे देंगे। इस पर महिला से एक हजार रुपये दे दिए। जब उसके पति ने चेक ग्राम प्रधान को दिखाया तो तो फर्जी निकला। पीड़ित ने दो लोगों के विरुद्घ बहजोई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन

-----
घटना की शिकायत प्राप्त हुई है। जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। शौचालय की धनराशि किसी लाभार्थी को चेक से नहीं दी जाती है। धनराशि को उसके खाते में भेजी जाती है। कोई व्यक्ति इस तरह के लोगों के झांसे में न आए।
विज्ञापन

राजेश कुमार उपाध्याय, खंड विकास अधिकारी पवांसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें