फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन को पीटकर 31 हजार लूटे

Thu, 08 Feb 2018 11:42 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
लूट - फोटो : SELF
विज्ञापन
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के नंदसिया में मुफ्त में पेट्रोल पड़वाने का विरोध करने पर सेल्समैन को पीटकर 31 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी असलहा दिखाकर धमकाते हुए पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ की। पीड़ित ने गुरसहायगंज कोतवाली में तीन नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


नंदसिया निवासी रामाधार द्विवेदी के पुत्र रिशेंद्र कुमार द्विवेदी की वृदांवन किसान सेवा केंद्र के नाम से पेट्रोल पंप है। बुधवार रात करीब नौ बजे यादव नगर निवासी तीन लोग पेट्रोल पड़वाने के लिए आए। पचास रुपये का पेट्रोल लेने के बाद जब सेल्समैन ने रुपये मांगे तो वे गालीगलौज कर मारपीट करने लगे। इसके बाद भाग गए।

रात करीब 11 बजे आरोपी दोबारा कई साथियों और अवैध असलहा लेकर आए और सेल्समैन संजू वर्मा पुत्र हेतपाल सिंह निवासी भीखमपुर नेकपुर फिरोजाबाद व विक्रम सिंह निवासी नंदसिया को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। मना करने पर पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ कर दी और सेल्समैन से 31 हजार 204 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


इस दौरान सेल्समैन ने आफिस में घुसकर जान बचाई। आरोपियों के भाग जाने के बाद घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल राजबहादुर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। कोतवाल ने बताया कि मामले की सूचना पर वह मौके पर गए थे, सेल्समैन शराब के नशे में था। इसी को लेकर मारपीट हुई है। जांच में लूट की बात सामने नहीं आई है। पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें