फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस से भिड़ा ट्रक, 24 बच्चे घायल

Tue, 21 Nov 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में कोतवाली के सामने खड़ी क्षतिग्रस्त बस और लोग।
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक ने सोमवार सुबह एक स्कूल बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार 24 छात्र-छात्राएं घायल हो गए। हादसा होने के बाद चालक-परिचालक घबरा गए और मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। हालांकि देर शाम तक मामले में तहरीर न मिलने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन


नगर स्थित ब्रह्मदत्त सरस्वती विद्या मंदिर की बस सोमवार सुबह केमरी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को लेकर स्कूल आ रही थी। बस केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम रास डंडिया निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र जमुना प्रसाद चला रहा था। नगर के मोहल्ला आनंद नगर के पास चालक ने बच्चों को बैठाने के लिए जैसे ही बस को सड़क किनारे रोकने की कोशिश की, तभी पीछे से ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और पीछे की ओर बैठे बच्चे घायल हो गए। इससे छात्र-छात्राओं में मदद के लिए चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने बस चालक की मदद से हादसा कर भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 


घटना की जानकारी पर प्रधानाचार्य राजीव कुमार व अन्य लोग कोतवाली और अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में 24 बच्चों को उपचार के लिए ले जाया गया। सूचना से परिजन भी घबरा गए और अस्पताल पहुंचे। उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया। इधर, दूसरी घ्‍ाटना में मोहल्ला शीरीमियां निवासी नाहिद मियां उर्फ तालिब मियां सोमवार की शाम करीब चार बजे बाइक पर बाजार से घर जा रहा था। शनिवार को बाजार की पुलिया के पास सामनेे से आ रहे एक वाहन से बचने के प्रयास में वह बाइक समेत भाखड़ा नहर में जा गिरा, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोगों ने नहर से निकालकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें