फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

खुर्जा। थाना देहात क्षेत्र के गांव नगला शेखू में ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर में चारपाई पर उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर एसपी देहात समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि ग्रामीण के मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। बेटे ने हत्या का आरोप लगा अज्ञात में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार रात नगला शेखू गांव निवासी विजेंद्र उर्फ झगरू (40) पुत्र गोपी खाना खाने के बाद बंधे हुए पशुओं के पास चारपाई लगाकर सो गया। सुबह जब देर तक विजेंद्र नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने के लिए पहुंचे। विजेंद्र को मृत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों में कोहराम मच गया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर देहात थाना प्रभारी श्यौपाल सिंह मौके पर टीम के साथ पहुंचे। इस दौरान एसपी देहात मनीष मिश्र, सीओ गोपाल सिंह ने भी मौके का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक के गले में निशान पाए गए हैं। हालांकि मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। खुर्जा देहात थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मामले में मृतक के बेटे हृदेश ने हत्या की आशंका जता अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें