फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भमोरी पट्टी में ग्राम प्रधान पति पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव भमोरी पट्टी में ग्राम प्रधान पति पर जानलेवा हमला किया गया। गला दबाने का प्रयास किया गया, शोरशराबा करने पर आरोपी मौके से भाग गया। मौके पर पहुंचे परिजनों को एक इंजेक्शन मिला है। परिजनों का कहना है कि यह इंजेक्शन जहर से भरा था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सोमवार की रात गांव भमोरी पट्टी प्रधान के पति मोकम सिंह यादव का गले दबाने का प्रयास किया। शोरशराबा करने पर आरोपी भाग गया। पीड़ित ने बताया कि रात 11 बजे करीब वह परिवार के साथ घर केे बरामदे में लेटा था। इसी दौरान एक व्यक्ति अचानक आया। उसने उसका गला दबाने का प्रयास किया। उसने जहरीला इंजेक्शन लगाने का प्रयास करने लगा लेकिन जब शोर मचाया तो आरोपी धक्का देकर भाग गया। मौके पर इंजेक्शन और आरोपी की चप्पल छूट गई। पीड़ित ने बताया कि उनके कमर में चोट आई है। पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। हयातनगर थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन गिरि ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इंजेक्शन में क्या भरा था। इसकी भी जांच होगी।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें