फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: 2 साल की मासूम से रेप के बाद हत्या, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

Wed, 19 Sep 2018 10:17 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात के छापर वाडा गांव में एक 2 साल की मासूम की रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। यह गांव रंधीकपुर के अंतर्गत आता है। गांव में सोमवार की रात उसका शव मिला। उसका एक रिश्तेदार द्वारा कथित तौर पर अपहरण किया गया था। जब बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया तो पता चला कि उसकी रेप के बाद हत्या की गई है।

विज्ञापन


बच्ची के दादा के मुताबिक रविवार की सुबह 9 बजे उनके एक दूर के रिश्तेदार जो कि छापर वाडा गांव के रहने वाले हैं, उनके घर आए थे। वह बच्ची और उसकी बहनों के साथ खेलने आए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची के साथ खेलने आया था और उसके दादा को बोलकर गया कि वह पास वाली दुकान से उन्हें खाने की चीज दिलाने जा रहा है। पीड़िता के दादा को आरोपी पर इसलिए कोई शक नहीं हुआ क्योंकि वह उनका रिश्तेदार है।

बच्ची के माता पिता इसके दो घंटे बाद घर लौटे। वह कृषि मजदूर हैं। उन्होंने अपनी बेटी को ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं मिली। जिसके बाद वह दाहोद पुलिस स्टेशन पहुंचे और आरोपी के खिलाफ बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने भी काफी तलाशी की लेकिन वह आरोपी को ढूंढ नहीं पाई। जब सोमवार की रात आरोपी गांव लौटा तो बच्ची के माता पिता ने उससे अपनी बच्ची के बारे में पूछा।  लेकिन आरोपी ने कहा कि वह उसके बारे में कुछ नहीं जानता। फिर पीड़िता के परिजन आरोपी को पुलिस स्टेशन लेकर गए। जहां उसने बच्ची के बारे में बताया। फिर उसी गांव में रात को नग्न अवस्था में बच्ची का शव मिला।  
विज्ञापन


मामले पर रंधीकपुर के सब इंस्पेक्टर आरके रथवा ने कहा कि बच्ची का दूर का रिश्तेदार ही मुख्य आरोपी है। मासूम से रेप और उसकी हत्या करने का भी उसी पर आरोप है। बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। और उसे मेडिकल परीक्षण के बाद गिरफ्तार भी किया जा चुका है। पुलिस ने ये भी बताया कि बच्ची की मौत की वजह दम घुटना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें