फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी
विज्ञापन

खुर्जा। नगर के मोहल्ला सराय नसरुल्ला में शनिवार रात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामन और नकदी चोरी कर ली। पीडित परिवार शादी समारोह में शिरकत करने बाहर गया था। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सराय नसरुल्ला निवासी सोनू फल विक्रेता है। सोनू शनिवार शाम अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने उसके बंद मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखी करीब 73 हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह घर आने पर सामान बिखरा देख पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें