फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे ने छीना सपना-छोटे भाई और बहन की शादी नहीं देख सके खुर्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जहां शादी की तैयारियों की खुशियां थीं। उत्साह था वहां पर शनिवार को हादसे के बाद मातम छा गया। अमरोहा के मोहल्ला गश्तियान निवासी हार्डवेयर इंजीनियर खुर्रम की जान संभल में हुए सड़क हादसे में चली गई है। परिवार वालों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में काल के गाल में समाए कंप्यूटर इंजीनियर खुर्रम हसन के छोटे भाई सकीब हसन और सबसे छोटी बहन शाजिया इरम की इस महीने शादी होनी है। अपने काम के साथ शादी की तैयारियों में भी हाथ बंटा रहे थे। छोटे भाई की बारात 25 नवंबर को जानी थी और बहन की बारात 27 नवंबर को आनी तय है। रोते-बिलखते पिता नादिर हसन बार बार यही कहते रहे कि छोटे भाई और बहन की शादी में तैयारी कौन करेगा।

जेब से मिले कार्ड से हुई शिनाख्त
संभल। कोतवाली क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर सराय में हुए हादसे में हार्डवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव जिला अस्पताल ले गई। जेब में निकले कार्ड से फोन नंबर लेकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


परिवार में सबसे बड़े थे खुर्रम
संभल। खुुुर्रम हसन के छोटे भाई सकीब हसन ने बताया कि वह एक कंप्यूटर कंपनी में इंजीनियर के पद पर थे। ग्राहक की कॉल आने पर वह मौके पर पहुंच निस्तारण करते थे। उनके कार्य क्षेत्र में मुरादाबाद मंडल था। शनिवार को घर से चंदौसी के लिए निकले थे। चंदौसी में किसी ग्राहक के कंप्यूटर खराबी की शिकायत आई हुई थी। चंदौसी जाते समय रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। पीड़ित भाई ने बताया कि उनकी शादी छह वर्ष पूर्व सुुमैैरा हसन से हुई थी। वह परिवार के पांच भाई एक बहन में सबसे बड़े थे। हादसे की सूचना पर पहुंचे भाई, पिता और मां मुईन अख्तर का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

हेलमेट लगा था, सीने में लगी चोट हुई जानलेवा
संभल। हेलमेट लगा था, सीने पर लगी चोट से गई जान। परिवहन विभाग की ओर से नवंबर यातायात महीने के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें विभाग के अधिकारी वाहन चालकों को यातायात के नियम अपनाने का आग्रह कर रहे है। इसी क्रम में खुर्रम हेलमेट लगा कर सफर कर रहे थे। लेकिन बेकाबू रोडवेज की टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट लगा होने के कारण सिर सुुरक्षित रहा, लेकिन सीने में लगी चोट जानलेवा साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें