फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोन पर झूठी सूचना देकर बुलाया दंपति को छज्जू नगर, फिर चलाई गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फोन पर झूठी सूचना दे दंपती पर बरसाई गोलियां, महिला की मौत
विज्ञापन


पलवल। फोन पर झूठी सूचना देकर एक दंपती को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गांव छज्जूनगर बुलाकर आगरा नहर के समीप अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इसमें महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात की जानकारी मिलने पर थोड़ी दूर पर स्थित एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पुलिस व दंपती के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही चांदहट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को अस्पताल में भिजवाया। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
गोलियां लगने से घायल हुए कैलाश नगर पलवल निवासी राकेश उर्फ सोनू पुत्र महावीर ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि सोमवार की रात को करीब 12 बजे उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने उसे उसके साले लाला के आगरा नहर पर छज्जूनगर गांव के पास सड़क दुर्घटना होने की जानकारी दी। फोन पर यह जानकारी मिलते ही उसने बात अपनी पत्नी रचना को बताई और दोनों पति-पत्नी मोटरसाइकिल पर छज्जू नगर के लिए निकल लिए। रात करीब साढ़े बारह-पौने एक बजे जब वे छज्जू नगर में आगरा नहर के पास पहुंचे तो वहां बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर तीन युवक मुंह पर कपड़ा बांधे खड़े थे। उसकी बाइक को देखते ही उन्होंने रुकवा लिया और जब वे कुछ समझ पाते बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सोनू ने बताया कि गोलियां चलते ही वह जख्मी हालत में भाग कर पास के पेट्रोल पंप पर पहुंचा और अपने साथ हुई वारदात की सूचना दी। जब तक पंप के कर्मचारी उसके साथ मौके पर पहुंचे तब तक उसकी पत्नी की गोली लगने से मौत हो चुकी थी। चांदहट थाना प्रभारी नगेंद्र डागर ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र में नाकाबंदी भी करवा दी, लेकिन रात होने के कारण बदमाशों का पता नहीं लग पाया। मृतका को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया। घायल सोनू को सरकारी अस्पताल में दिखाने के बाद नाजुक हालत को देखते हुए गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पहले भी महिला पर हुई थी फायरिंग
महिला रचना पर छह माह पहले भी गोवर्धन में फायरिंग की गई थी। उस दौरान रचना को गोली लगी थी लेकिन वह बच गई थी। रचना पर उस समय चलाई गई थी, जब वह गोवर्धन में परिक्रमा करने गई थी। पुलिस उस समय चलाई गई गोलियाें को भी इस मामले से जोड़कर चल रही है। यह पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि कोई पुरानी रंजिश तो नहीं है। पुलिस इस मामले में कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें