फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने दी आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने दी आत्मदाह की चेतावनी
विज्ञापन


खुर्जा। पहासू क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी छेड़खानी के मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। साथ ही महिला ने अफसरों को पत्र भेजकर कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। महिला का आरोप है कि खुलेआम घूम रहे आरोपी मुकदमा वापस लेने के लिए उसे धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि पिछले काफी दिनों से गांव के ही कुछ लोग उनके परिवार से रंजिश मानते है। वह किसी न किसी बात पर उनके परिवार के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करते रहते है। उसने बताया कि बीते 2 मई की रात्रि को वह अपने घर पर अकेली बैठे हुई थी। घर के अन्य सदस्य खेतों पर गए हुए थे। आरोप है कि तभी चारों युवक हाथों में लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की। प्रकरण में पीड़िता ने थाने में गांव निवासी अजय, दिनेश, बबलू और पंकज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था। आरोप है कि थाना पुलिस की मिलीभगत के चलते तमाम मुलजिम खुलेआम घूम रहे हैं और मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। जिसके चलते पीड़िता को जान का खतरा बना हुआ है। प्रकरण में एसएसपी समेत आला अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पहासू थाने के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय विधायक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में आया है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार का कहना है कि सारे आरोप निराधार है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें