फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफा प्यार में महिला के पति को मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफा प्यार में महिला के पति को मारी थी गोली
विज्ञापन

खुर्जा। एक तरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने हत्या के इरादे से महिला के पति को गोली मारी थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी और वारदात में शामिल उसके साथी को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा, दो कारतूस और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

18 मई की देर शाम खुर्जा देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रवीन शर्मा के घर पहुंचे बदमाशों ने उसे गोली मारी थी। विरोध करने पर प्रवीन की पत्नी के सिर में तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया था। बदमाशों ने परिवार के अन्य सदस्यों पर भी फायर किया था। मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि 19 मई की रात खुर्जा देहात थाना प्रभारी श्यौपाल सिंह को सूचना मिली कि वारदात में शामिल दोनों आरोपी मामन ओवरब्रिज के पास खड़े हैं। वह कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना पर देहात थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान थाना अगौता के गांव खंगावली निवासी जयभगवान उर्फ गोलू और नितिन कुमार के रूप में हुई है। जय भगवान ने पूछताछ के दौरान बताया कि कुछ दिन पूर्व एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात प्रवीन की पत्नी से हुई थी। तभी से वह उससे एक तरफ प्यार करने लगा था। आरोपी ने बताया कि शादी करने के इरादे से वह उसके पति प्रवीन को रास्ते से हटाना चाहता था। इसके कारण उसने अपने साथी नितिन के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। खुर्जा देहात थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें