फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से पिता एक माह से कर रहा था अश्लील हरकतें, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना सनौली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। 16 वर्षीय 12वीं कक्षा की बेटी से पिता ही अश्लील हरकतें कर रहा था। यहां तक कि आरोपी ने उससे दुष्कर्म करने का भी कोशिश की। विरोध करने पर वह अपनी नाबालिग बेटी को पीटता भी था। जब बेटी ने पिता की घिनौनी हरकत के बारे में अपनी मां को बताया तो उसने भी बेटी को ही फटकार लगाई और पति की करतूतों को अनदेखा कर दिया। इतना ही नहीं मां ने बेटी को धमकी भी दी कि इस बारे में किसी को भी बताया तो घर से बेदखल कर देगी। पीड़ित छात्रा ने जब इस बारे में किसी तरह हिम्मत कर पुलिस को शिकायत दी तो इसका पता लगने पर उसकी बड़ी बहन ने उसे कमरे में बंद करके पीटा। घर में जब मां-बहन से सहारा न मिला तो पीड़िता ने इस बारे में महिला हेल्पलाइन नंबर के जरिए सीडल्ब्यूसी के सदस्यों को बताया। इस पर उनके सदस्यों ने उसे थप्पड़ जड़ा और केस वापस लेने के लिए कह दिया। हर जगह से थक-हार कर पीड़िता ने आखिर में इसकी जानकारी अपने प्रिंसिपल को दी। इसके बाद वह मदद को आगे आए और छात्रा को न्याय दिलवाने के लिए प्रयास करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

हर तरफ से मिली फटकार, रिश्तों को तार-तार कर देने वाली कहानी, पीड़िता की जुबानी : मेरा पिता बदमाश किस्म का आदमी है। वो हमेशा मुझ पर बुरी नजर रखता है। घर में अक्सर वो मेरे साथ शारीर के साथ छेड़छाड़ करता है। इतना ही नहीं, कई बार उसने मुझसे दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। इस बारे में मैंने जब अपनी मां को बताया, तो मां ने बजाय मेरा साथ देने के मेरे पिता का पक्ष लिया। इससे मेरे पिता का हौसला और भी ज्यादा बढ़ गया। उसकी हरकतें दिन पर दिन बढ़ती जा रही थीं। परेशान होकर मैंने इसके बारे में आस-पड़ोस में बताया। पड़ोसियों ने भी मेरे मां-बाप को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो फिर भी नहीं माने। फरवरी 2019 को मैं अपने कमरें में बैठी थी, इसी दौरान मेरे पिता कमरें में घुस गया और मेरे साथ दुष्कर्म की नीयत छेड़छाड़ करने लगा। इस बारे में मैंने जब महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर कॉल की, तो स्थानीय पुलिस मौके पर नहीं आई। 23 अप्रैल 2019 को फिर मेरे पिता ने मेरे साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। मैंने इसका विरोध किया तो वो मुझे रातभर पीटता रहा। इसके बारे में मैैंने पुलिस को शिकायत करने के बारे में कहा तो मेरी मां ने मेरा गला दबाकर मुझे जान से मारने की कोशिश की। साथ ही कहा कि वह मुझे बेदखल कर देंगी। मां ने मुझे घर से भगा देने की भी धमकी दी। अगली सुबह फिर से पिता ने मेरे साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश की। फिर किसी तरह मैंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस को शिकायत दी जाने के बारे में पता लगने पर बड़ी बहन ने मेरे साथ खूब मारपीट की। पुलिस ने घर आकर मौजूदा सरपंच की मौजूदगी में मुझसे जबरदस्ती राजीनामा लिखवाकर मामले को रफा-दफा कर दिया। इसके बाद से मेरा बाप लगातार मेरे साथ छेड़छाड़ करता रहा।
बाल कल्याण से भी मिली थप्पड़ जड़ने सहित आश्रम में डालने की धमकियां : पीड़ित छात्रा ने बताया कि 17 मई दोपहर 4 बजे वो बाल कल्याण समिति के कार्यालय गई। जहां मौजूद सदस्य सरोज आट्टा और किरण मलिक को अपनी घटना के बारे में बताया। पूरी बात खत्म होने से पहले मैडम सरोज ने मुझे धमकाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं तुम्हारे दो थप्पड़ मारूंगी और तेरे को अंदर करवा दूंगी। अपना केस वापस उठा ले। पीड़िता का आरोप है कि मैडम सरोज ने उसे काफी टॉर्चर किया और दबाव बनाया। इसके बाद मैडम किरण ने बात न मानने पर मुझे आश्रम में डलवाने की बात कही।
विज्ञापन

न ही मैं बच्ची से मिली और न इस तरह की कोई बात हुई। सभी आरोपी झूठे हैं। किरण मलिक 17 को छुट्टी पर थीं। किशोरी ने ये शिकायत क्यों और किस के कहने पर दी, इसकी जांच की जाएगी।
- सरोज आट्टा, सदस्य, बाल कल्याण समिति।
आरोपी पिता पर पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन

- सूरजभान, थाना सनौली प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें