संभल। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में बच्चों के बीच खेलते समय विवाद हो गया। गुस्साए किशोर ने मासूम के नाजुक अंग पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसकी सूचना परिजनों को हुई तो मासूम की मां ने विरोध किया तो आरोपी किशोर के परिजनों ने महिला के साथ मारपीट की। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। सोमवार देर शाम को बच्चे बैडमिंटन खेल रहे थे। इसी दौरान एक मासूम की सेटल कॉक मोहल्ले के किशोर के पास जाकर गिरी।
किशोर ने कॉक को उठाकर फेंक दिया। मासूम ने विरोध किया तो आरोपी किशोर ने धारदार हथियार से नाजुक अंग पर हमला कर दिया।
इसमें मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित मां ने आरोपी किशोर के परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने महिला के साथ मारपीट की। मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को तहरीर दी गई है।