नमाज से पहले दो पक्षों में झगड़ा, गोली चली
हथीन। उपमंडल के तीन मेव मुस्लिम बहुल गांवों में ईद-उल-फितर के मौके पर कुछ लोगों में कहासुनी हो गई। झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठियां और पथराव होने लगे। मौके पर हथीन और बहिन थाना पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया।
बहीन थाना के गांव आलीमेव में ईद-उल-फितर नमाज से पहले दो गुटों के बीच आपसी कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। झगडे़ में दोनों तरफ से लाठियां खींच गयीं और पथराव भी हुआ । गांव के लोगों का कहना है कि गोली भी चली । मौके पर बहीन थाना एसएच.ओ रामदयाल पुलिस दल के साथ पहुंचे। उनका कहना है उन्हें भी गोली चलने की सूचना मिली थी, लेकिन यहां आने पर कोई तसदीक नहीं हुई। झगड़ा तो हुआ है लेकिन दोनों पक्षों में से किसी ने भी शिकायत नहीं दर्ज कराई।
वहीं, गांव रनियाला खुर्द में भी छेड़छाड़ के आरोपों के बीच दो गुटों में पथराव हो गया और गोली भी चली। गांव के पीड़ित पक्ष ने इस मामले की शिकायत बहीन थाना में की। जांच महिला थाना पुलिस को सौंपी गई है। वहीं, अंधरौला गांव में भी दो गुटों के बीच आपसी कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। एसएचओ का कहना है, अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।