फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने खरसपा में मारपीट और हंगामा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन (संभल)। खरसपा गांव में बुधवार को सुबह सात बजे पुलिस के सामने जमकर हंगामा हुआ। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को पुलिस की मौजूदगी में पीटा। जब सिपाहियों ने हस्तक्षेप किया तो एक दो डंडे एक सिपाही को भी लगे। एक सिपाही का मोबाइल खींचतान के दौरान गिर गया। घटना की रिपोर्ट हयातनगर थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव खरसपा में एक किशोर पड़ोसी के घर में घुस गया। घर वालों ने किशोर को थप्पड़ मार दिया। इस पर किशोर के परिजनों से विवाद हो गया। विवाद के बाद श्रीपाल ने पुलिस को बुला लिया। मौके पर यूपी 100 पहुंची। श्रीपाल और उसके परिजनों ने जब पुलिस को घटना बताई तो दूसरा पक्ष अपनी बात रखने लगा। इसी दौरान विवाद हो गया। विवाद के बाद टकराव हो गया। पुलिस के सामने ही श्रीपाल और उसके परिजनों को पीटा गया। जब पुलिस ने हस्तक्षेप किया तो एक सिपाही को बीच बचाव में डंडे लग गए। झगड़ा कर रहे लोगों का एक सिपाही अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था लेकिन खींचतान में उसका मोबाइल गिर गया। यूपी 100 के सिपाहियों ने एक और यूपी 100 को मौके पर बुलाया। इसके बाद मारपीट कर रहे लोगों की घेराबंदी की। पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। जबकि अन्य लोग भाग गए। मारपीट में श्रीपाल के सिर पर चोट आई है। उसने हयातनगर थाने में तहरीर दी है। उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर नेतराम, मदनपाल, विन्नेश, गोला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें