मां ने उसे अगले पेपर की तैयारी करने का दिलासा देते कहा कि वह घर जाए और खाना खाकर अगले पेपर की तैयारी करे। छात्रा ने घर पहुंचकर स्कूल की वर्दी के दुपट्टे का फंदा बनाया और पंखे से लटक गई।
कुछ देर बाद उसकी मां घर पहुंची तो बेटी पंखे से झूल रही थी। उसने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को एकत्र किया। छात्रा को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नबाही स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि छात्रा का आत्महत्या का कदम बेहद ही दुखद है। डीएसपी चंद्र पाल सिंह ने कहा कि मामले में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है।
मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। छात्रा की आंसर शीट को जांचा गया है। प्रारंभिक जांच में पेपर ठीक न होना ही आत्महत्या का कारण माना जा रहा है।