2016 में सिकंदराबाद में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। 2017 में कोतवाली देहात में हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई। 2018 में कोतवाली सिकंदराबाद में उसके खिलाफ रंगदारी मांगने, हत्या और लूट का मामला दर्ज किया गया
ताऊ के साथ भी जुड़े थे तार
पुलिस सूत्रों की मानें तो बुलंदशहर में करीब पांच वर्ष पूर्व राजेबाबू रोड स्थित एक ज्वैलरी शोरूम पर दिन ढलते ही करोड़ों की डकैती हुई थी। घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया था और मुख्य आरोपी ताऊ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बताया गया कि उस दौरान ताऊ ने डकैती के संबंध में अमित से संपर्क भी किया था, लेकिन अमित उस डकैती में शामिल नहीं हुआ था।
ठेकेदार से लूटी गई रिवाल्वर बरामद
मुठभेड़ के बाद सिकंदराबाद पुलिस ने अमित के पास से ठेकेदार जगवीर की हत्या के बाद लूटी गई उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद की है। इसके अलावा उसके पास से एक देशी पिस्टल व दिल्ली से लूटी गई स्विफ्ट कार बरामद की है।
करीब दो साल में तीन बदमाश ढेर
ककोड़ क्षेत्र समेत जनपद में छह से अधिक डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले अहेरिया गैंग के सरगना अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र निवासी 50 हजार के इनामी बदमाश सोनू कुमार को 28-29 दिसंबर 2017 की रात संतपुरा चौकी क्षेत्र में सिकंदराबाद-बराल मार्ग पर फकाना नहर पर मुठभेड़ में पुलिस ने ढेर कर दिया था।
सोनू एनकाउंटर के करीब दो माह बाद पुलिस ने नगरपालिका ठेकेदार जगवीर सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी इनामी बदमाश अमित उर्फ कलवा को ढेर कर दिया। इससे पहले 27 मई 2016 को पुलिस ने प्राणगढ़ के जंगलों में दुर्र्गेश जौली को एनकाउंटर में मार गिराया था।
दुर्गेश जौली ने रंगदारी नहीं देने पर नगर के किराना व्यापारी मनोज कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया था।