फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता से संवाद के लिए संभल में लागू होगा कुशीनगर मॉडल-पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नए पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद अपने कामकाज के दौरान जनता से सीधा संवाद रखेंगे। संवाद के लिए वह संभल जिले में कुशीनगर माडल को लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यप्रणाली में जनता को सम्मान देना और अपराधियों पर कानून का शिकंजा कसना सबसे अहम है। वह विभिन्न आयोजनों के माध्यम से कुशीनगर की तरह संभल जिले में भी संवाद बनाएंगे ताकि जनता में पुलिस का भरोसा बने। लोग अपनी बात को बेहिचक कह सकें। थाना प्रभारियों से भी आग्रह करेंगे कि जनता की समस्याओं से सीधे जुड़ें। पीड़ितों की मदद करें।
विज्ञापन

रजपुरा कांड में लापरवाही के चलते संभल के पुलिस अधीक्षक राधेमोहन भारद्वाज को शासन ने सोमवार को निलंबित का दिया था। अब उनकी जगह वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी यमुना प्रसाद को जिले में कानून व्यवस्था की कमान दी गई है। अमर उजाला से मंगलवार को दोपहर फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। शासन के निर्देशों का पालन कराया जाएगा। एक थाने में चार इंस्पेक्टरों की नियुक्ति संबंधी डीजीपी के आदेश का जनपद में पालन होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर होने वाले उत्पीड़न को लेकर ज्यादा संवेदनशीलता रहेगी। तत्काल कार्रवाई कराएंगे। उन्होंने बताया कि कुशीनगर में जनता से संवाद का जो सिलसिला उन्होंने चलाया था उसकी तारीफ वहां पर आज भी होती है। लोग उन्हें याद करते हैं। इसलिए संभल में भी संवाद कायम करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि संभल में जो भी बड़ी वारदातें हुईं हैं, उनका खुलासा किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें