फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असमोली क्षेत्र में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/मढ़न। परचून की दुकान से सामान लेने के बहाने एक युवक ने किशोरी को घर में अकेला देख दुष्कर्म किया। किसी को न बताने की धमकी देकर फरार हो गया। किशोरी की सूचना पर यूपी 100 भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित किशोरी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस के मुताबिक मामले में समझौते का प्रयास चल रहा है। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय एक किशोरी अपने घर पर अकेली बैठी थी। जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत और बाजार को गए थे। तभी गांव का एक युवक उनकी परचून की दुकान पर सामान लेने के बहाने आया और किशोरी से दुकान खोलकर सामान देने की बात कहने लगा। जिस पर किशोरी ने दुकान खोलने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक घर में घुुस गया और किशोरी को घर में अकेला देख अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन

आरोप है हि आरोपी युवक ने किशोरी का हाथ पकड़ लिया और जबरन खींच घर में बने एक कमरे में लग गया। जहां उसके के साथ दुष्कर्म किया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। कुछ समय पश्चात पीड़ित किशोरी की बहन घर पर पहुंची जोकि पीड़िता के साथ हुई घटना को सुनकर दंग रह गई।
पीड़िता ने तत्काल इसकी सूचना यूपी 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना से संबंधित जानकारी हासिल की और किशोरी को पुलिस चौकी जाने को कहा। पीड़ित किशोरी ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। मढ़न चौकी प्रभारी रतनेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली थी जोकि समझ में नहीं आई जिसे वापस कर दिया था। बाद कोई तहरीर हमें नहीं दी गई। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें