फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Thu, 12 Jul 2018 12:11 AM IST
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


 अमर उजाला ब्यूरो  
 औरैया। गाजियाबाद जा रहा दिबियापुर के एक युवक का शव रेलवे ट्रैक से मिला। शव की शिनाख्त कर ली गई है। ट्रेन से गिरकर युवक की मौत की आशंका जताई जा रही है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

दिबियापुर के मोहल्ला नरायनपुर निवासी सागर(22) पुत्र दिनेश कुमार चक मंगलवार को गाजियाबाद जाने के लिए घर से निकला। हालांकि करीब तीन घंटे बाद परिजनों को उसका शव स्टेशन से थोड़ी दूरी पर रेलवे पटरी पर मिलने की सूचना जीआरपी द्वारा मिली। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। सागर की जेब से उसका आधार कार्ड व गाजियाबाद का टिकट भी जीआरपी को मिला। पिता दिनेश कुमार ने बताया कि वो फेरी लगाकर बर्तन, प्लाटिक की चीजे बेचकर परिवार का गुजारा करते है। परिवार में बेटे- बेटी के अलावा पत्नी है। जवान बेटी की शादी के लिए पूरा परिवार दिन रात कमाई करने में जुटा रहता है। इसी कमाई में बहन की शादी धूमधाम से करने के लिए सागर गाजियाबाद की फैक्ट्री में काम करने जा रहा था। ये हादसा कैसे हो गया, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उधर, बुधवार को सुबह शव का पंचनामा भरकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें