फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC: सेमीफाइनल में शतकीय पारी के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया आलोचकों को जवाब, कहा- मुझे मालूम था मेरा समय आएगा

Thu, 16 Nov 2023 12:29 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टूर्नामेंट की शुरुआत में श्रेयस अय्यर प्रदर्शन कुछ खास नहीं था, उन्हें शॉर्ट बॉल खेलने में परेशानी का सामना करते हुए देखा गया। इसके लिए उनकी आलोचना भी की गई, लेकिन अय्यर ने अपनी बल्लेबाजी से सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। 
 
विज्ञापन
Shreyas Iyer - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। मुंबई के वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने शतकीय पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों की शतकीय पारी के बदौलत ही टीम इंडिया न्यूजीलैंड के सामने 397 रनों का लक्ष्य रखने में कामयाब रही। 
विज्ञापन


इस मैच में जहां विराट कोहली ने वनडे प्रारूप का 50वां शतक लगाया तो वहीं श्रेयस अय्यर ने 67 गेंदों में शतकीय पारी खेली। इस टूर्नामेंट की शुरुआत में श्रेयस अय्यर प्रदर्शन कुछ खास नहीं था, उन्हें शॉर्ट बॉल खेलने में परेशानी का सामना करते हुए देखा गया। इसके लिए उनकी आलोचना भी की गई, लेकिन अय्यर ने अपनी बल्लेबाजी से सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। 

आलोचकों को अपनी बल्लेबाजी से दिया जवाब
न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने चार चौकों और आठ छक्कों की मदद से 70 गेंदों में 105 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के बाद आलोचकों को जवाब देते हुए कहा, 'वर्ल्ड कप के शुरुआत के एक-दो मैचों में मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। मुझे शुरुआत अच्छी मिली, लेकिन मैं उसे आगे तक नहीं ले जा पाया। अगर आप आंकड़े देखेंगे तो मैं पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाफ आउट नहीं हुआ। इसके बाद मैंने दो खराब पारियां खेली, जिस पर लोगों ने कहा कि मुझे कुछ परेशानी है। मैं भीतर से बहुत गुस्से में था। मैं इस गुस्से को दिखाता नहीं था क्योंकि मुझे मालूम था कि जब मेरा समय आएगा तब मैं उन्हें साबित कर के दिखाऊंगा।' 

अय्यर ने एशिया कप के दौरान सितंबर में कमबैक किया था। हालांकि, कुछ मैचों में चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे। फिलहाल विश्व कप 2023 टूर्नामेंट में श्रेयस अय्यर 10 पारियों में 75.4 की औसत और 113.12 की स्टाइक रेट से 526 रन बना चुके हैं, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल है। 
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट गंवाकर 397 रन बनाए। विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने यह मैच 70 रन से अपने नाम किया। भारत के लिए रोहित शर्मा ने 29 गेंद में 47 रन, शुभमन गिल ने 66 गेंद मे 80 रन, विराट कोहली ने 113 गेंद में 117 रन, श्रेयस अय्यर 70 गेंद में 105 रन बनाए। जवाब में डेरिल मिचेल का शतक व्यर्थ गया। वह 119 गेंद में 134 रन बना सके। वहीं, विलियम्सन ने 69 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 41 रन की पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने सात विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें