न्यूजीलैंड की धरती पर भारत का सबसे बड़ा टोटल
भारत ने न्यूजीलैंड की धरती पर भी अपना सबसे बड़ा टोटल बनाया। इस मामले में टीम इंडिया ने 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। भारत ने 521 रन बनाते ही न्यूजीलैंड की धरती पर अपना सबसे बड़ा टोटल बना दिया था। इससे पहले टीम इंडिया ने 2009 में हैमिल्टन के सेडन पार्क में 520 रन बनाए थे। उस ऐतिहासिक मैच में सचिन तेंदुलकर ने 160 रनों की शानदार पारी खेली थी। अब वेलिंगटन टेस्ट के चौथे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने 520 रनों के उस आंकड़े को पार कर नया इतिहास लिख दिया है।
न्यूजीलैंड में भारत के पांच सबसे बड़े टेस्ट स्कोर
|
स्कोर
|
मैदान
|
साल
|
|
720/9
|
बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन
|
2026
|
|
520
|
हैमिल्टन
|
2009
|
|
482
|
ऑकलैंड
|
1990
|
|
476/4 (पारी घोषित)
|
नेपियर
|
2009
|
|
438
|
बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन
|
2014
|
टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
पंत ने अपनी 128 रन की पारी में 10 चौके और छह छक्के लगाए। पंत ने टेस्ट क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम को पीछे छोड़ दिया है। पंत के नाम अब 108 छक्के हो गए हैं और वह इस सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 138 छक्कों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि मैकुलम तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
|
खिलाड़ी
|
छक्के
|
|
बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
|
138
|
|
ऋषभ पंत (भारत)
|
108
|
|
ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)
|
107
|
|
एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)
|
100
|
|
टिम साउदी (न्यूजीलैंड)
|
98
|
|
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
|
98
|