अप्रैल-मई की गर्मी से बचाने के लिए बदले आईपीएल का शेड्यूल
ललित मोदी ने आईपीएल के मौजूदा अप्रैल-मई के आयोजन समय पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस दौरान बढ़ती गर्मी खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण होती जा रही है। ऐसे में टूर्नामेंट के आयोजन के समय में बदलाव पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
उन्होंने इसके लिए दो विकल्प सुझाए हैं।
- जनवरी में शुरुआत: आईपीएल को जनवरी से आयोजित करने की संभावना पर विचार किया जाए।
- अक्तूबर-अप्रैल का कैलेंडर: टूर्नामेंट के लिए अक्तूबर से अप्रैल के बीच एक व्यवस्थित आयोजन कैलेंडर तैयार किया जाए।
मोदी के मुताबिक, इन बदलावों का उद्देश्य खिलाड़ियों के लिए बेहतर परिस्थितियां उपलब्ध कराना, प्रसारण अधिकारों से होने वाली कमाई बढ़ाना और भारतीय क्रिकेट की आर्थिक स्थिति को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखना होना चाहिए।