फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में जन्मे फिरकी गेंदबाज ने किया भारतीय बल्लेबाजी को तहस-नहस

Wed, 16 Mar 2016 04:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ईश सोढी
विज्ञापन
टी-20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच में टीम इंडिया ने सिर्फ दो स्थापित फिरकी गेंदबाज रखा तो न्यूजीलैंड की टीम ने अपने 11 खिलाड़ियों में 3 स्पिनर्स को रखकर बड़ा दांव चला और जिसमें वह कामयाब भी रहे।
विज्ञापन


मैच में भारतीय फिरकी गेंदबाजों की तिकड़ी आर अश्विन और रविंद्र जडेजा के अलावा सुरेश रैना (पार्टटाइम गेंदबाज) ने 20 में से 12 ओवर डाले और सिर्फ 3 विकेट ही झटक सके। जबकि किवी टीम की ओर से 10 में से 9 विकेट फिरकी गेंदबाज ही झटक ले गए। फिरकी गेंदबाज मिचेल स्टैंनर ने 11 रन देकर 4 विकेट लिए।

जबकि भारतीय मूल के लेग ब्रेक स्पिन गेंदबाज ईश सोढी ने न्यूजीलैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 4 ओवर में 18 रन खर्च 3 विकेट झटके। सोढ़ी का टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 31 अक्तूबर 1992 में लुधियाना में जन्मे सोढी ने भारत की मजबूत बल्लेबाजी क्रम को अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोढी ने कोहली को बनाया अपना पहला शिकार

विराट कोहली
लुधियाना में पैदा हुए लेग ब्रेक गेंदबाज ईश सोढी उर्फ इंदरबीर सिंह सोढी राइट आर्म लेग स्पिनर हैं। सोढी अंतरराष्ट्रीय स्तर के लेग स्पिनर हैं। किवी टीम न्यूज़ीलैंड के चयनकर्ताओं ने उनकी प्रतिभा देखा और टीम में शामिल कर लिया। इसके बाद उन्हें पूरे सीजन में प्रथम श्रेणी क्रिकेट (दक्षिणी ऑकलैंड) में खेलने का मौका मिला। फिर यहां शानदार प्रदर्शन के दम पर टेस्ट क्रिकेट में अपनी जगह बनाई। नागपुर मैच में सोढी ने शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली को अपना पहला शिकार बनाया। उन्होंने कोहली को विकेट के पीछे ल्यूक रोंची के हाथों कैच करवाया। इसके बाद उन्होंने हरफनमौला रविंद्र जडेजा को अपनी ही गेंद पर एक खूबसूरत कैच पकड़कर अपना दूसरा शिकार किया।

अपने आखिरी कोटे की गेंदबाजी उन्होंने आर अश्विन को ल्चुक रोंची के हाथों स्टंप आउट कराया। इस मैच से पूर्व पहले सोढी ने पांच अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे जिनमें उन्होंने कुल छह विकेट झटके थे और उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 27 रन खर्च कर दो विकेट थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें