फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: धोनी करेंगे विकेटकीपिंग तो सैमसन का क्या होगा रोल? अश्विन ने किया खुलासा; CSK-MI मैच से पहले बढ़ा रोमांच

Wed, 22 Apr 2026 09:31 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एमएस धोनी की आईपीएल 2026 में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। रविचंद्रन अश्विन ने दावा किया है कि धोनी विकेटकीपर के रूप में खेलेंगे, जिससे सैमसन की भूमिका बदल सकती है। वहीं कोच हसी और मांजरेकर ने भी अपनी-अपनी राय दी है। मुंबई के खिलाफ मुकाबले से पहले इस खबर ने रोमांच बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
धोनी - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में वापसी कर सकते हैं। लंबे समय से चोट के कारण बाहर चल रहे धोनी अब पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं और नेट्स में विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी करते दिखे हैं। टीम के साथ लगातार यात्रा कर रहे धोनी की फिटनेस में सुधार साफ दिख रहा है। हाल ही में सीएसके ने उनका एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह विकेट के पीछे शानदार स्टंपिंग करते नजर आए।
विज्ञापन


अश्विन का बड़ा बयान, सैमसन पर असर तय
सीएसके के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने धोनी की वापसी को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने साफ कहा कि धोनी विकेटकीपर के रूप में टीम में लौटेंगे, जिससे सैमसन की भूमिका बदल सकती है।
अश्विन ने कहा, 'मैंने आज तक धोनी को नेट्स में विकेटकीपिंग करते नहीं देखा था। अब वह विकेटकीपिंग कर रहे थे, इसका मतलब है कि वह ग्लव्स पहनेंगे और सैमसन को आउटफील्ड में जाना होगा या फिर वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आ सकते हैं। मैं 100 प्रतिशत निश्चित हूं कि वह अगले मैच में खेलेंगे। मैंने सुना है कि वह फिट हैं और खेलने के लिए तैयार हैं।'

यह बयान साफ संकेत देता है कि धोनी की वापसी से टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव देखने को मिल सकता है। आयुष म्हात्रे के चोटिल होकर बाहर होने के बाद सीएसके को वैसे भी मुंबई के खिलाफ प्लेइंग-11 में बदलाव करना था। धोनी अगर वापसी करते हैं तो सरफराज खान को नंबर तीन पर म्हात्रे की जगह प्रमोट किया जा सकता है और फिर धोनी नंबर छह-सात पर खेल सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई पेसर स्पेंसर जॉनसन भी टीम से जुड़ चुके हैं।

कोच हसी ने दिया फिटनेस अपडेट
हालांकि सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने थोड़ी सतर्क प्रतिक्रिया दी। उन्होंने धोनी की रिकवरी पर संतोष जताया, लेकिन अंतिम निर्णय को लेकर अनिश्चितता बनाए रखी। उन्होंने कहा, 'मैं निश्चित नहीं हूं। वह अपनी रिहैब में सुधार कर रहे हैं और मैं उनके नेट्स में बल्लेबाजी से खुश हूं।'

मांजरेकर ने उठाए सवाल
पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने धोनी की भूमिका को लेकर अलग ही राय रखी। उनका मानना है कि सिर्फ कुछ गेंद खेलने के लिए मैदान पर आना टीम के लिए सही रणनीति नहीं है। उन्होंने कहा, 'आपको धोनी को मैदान पर रखना होगा। लेकिन यह कैसे सुनिश्चित करेंगे? वह लगातार प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। जब वह तीन या चार गेंद खेलने आते हैं और इसे अच्छा प्रदर्शन कहा जाता है, तो यह मजाक जैसा लगता है।' आगे उन्होंने कहा, 'यह अब सामान्य नहीं होना चाहिए। यह लंबी अवधि का समाधान नहीं है। मैं यह नहीं कह सकता कि रुतुराज गायकवाड़ को कैसा महसूस हुआ होगा जब धोनी मैदान पर थे लेकिन कप्तानी नहीं कर रहे थे।'
विज्ञापन

मुंबई के खिलाफ मुकाबले से पहले बढ़ा रोमांच
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला हमेशा से हाई-वोल्टेज रहा है। ऐसे में धोनी की संभावित वापसी ने इस मैच का रोमांच और बढ़ा दिया है। धोनी का रिकॉर्ड भी मुंबई के खिलाफ शानदार रहा है। उन्होंने 44 मैचों में 772 रन बनाए हैं, जो उनकी उपयोगिता को दर्शाता है।

क्या धोनी फिर दिखाएंगे जादू?
धोनी की वापसी सिर्फ सीएसके के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे आईपीएल के लिए बड़ी खबर है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में टीम को कितना फायदा पहुंचाते हैं और सैमसन की भूमिका क्या रहती है। मुंबई के खिलाफ मुकाबला इस सवाल का जवाब दे सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें