फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: 'बल्ले को बात करने दो', अभिषेक के तूफानी शतक के बाद मेंटर युवराज सिंह का खास संदेश; जानें क्या कहा

Wed, 22 Apr 2026 09:13 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने 135* रन की विस्फोटक पारी खेलकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच एकतरफा बना दिया। उनकी इस पारी के बाद मेंटर युवराज सिंह ने उनकी जमकर तारीफ की। दिल्ली की रणनीतिक गलतियां और खराब गेंदबाजी इस हार की बड़ी वजह बनी।
विज्ञापन
युवराज और अभिषेक - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने ऐसा तूफानी प्रदर्शन किया, जिसने दिल्ली कैपिटल्स को पूरी तरह से मैच से बाहर कर दिया। 68 गेंदों में नाबाद 135 रन की उनकी पारी इस सीजन की सबसे यादगार पारियों में शामिल हो गई। इस दौरान उन्होंने 10 छक्के और 10 चौके जड़े और टीम को 242/2 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 195/9 तक ही पहुंच सकी और 47 रन से हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

युवराज सिंह का खास संदेश
अभिषेक शर्मा की इस ऐतिहासिक पारी के बाद उनके मेंटर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर खास संदेश दिया। उन्होंने अभिषेक की तारीफ करते हुए लिखा, 'अपने बल्ले को काम करने दो! हर दिन बेहतर हो रहे हो, शानदार खेला सर अभिषेक! इसी प्रक्रिया को जारी रखो।' युवराज का यह संदेश साफ दिखाता है कि वह युवा खिलाड़ी की प्रगति से कितने खुश हैं।

आईपीएल इतिहास में दर्ज हुआ नाम
अभिषेक शर्मा की यह पारी आईपीएल इतिहास की पांचवीं सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी बन गई। उन्होंने 135* रन बनाकर कई दिग्गजों की सूची में अपनी जगह बनाई। इससे पहले क्रिस गेल (175*) और ब्रेंडन मैक्कुलम (158*) जैसी पारियां इस सूची में शीर्ष पर हैं।

दिल्ली की रणनीतिक गलतियां पड़ी भारी
दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मैच सिर्फ बल्लेबाजी या गेंदबाजी की विफलता नहीं, बल्कि रणनीतिक गलतियों का भी उदाहरण बन गया। टीम मैनेजमेंट ने नितीश राणा जैसे पार्ट-टाइम स्पिनर को चार ओवर दिए, जिसमें उन्होंने 55 रन लुटा दिए। वहीं मुख्य स्पिनर अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को सिर्फ दो-दो ओवर ही दिए गए, जो हैरान करने वाला फैसला रहा। इस दौरान दिल्ली के स्पिनरों ने कुल आठ ओवर में 108 रन खर्च कर दिए।

मिडिल ओवर्स में पूरी तरह बिखरी टीम
दिल्ली की हार की सबसे बड़ी वजह मिडिल ओवर्स में खराब गेंदबाजी रही। पावरप्ले में 67 रन देने के बाद भी टीम मैच में थी, लेकिन 7 से 15 ओवर के बीच 116 रन लुटा दिए, जिससे मैच पूरी तरह हाथ से निकल गया। अभिषेक ने खास तौर पर लुंगी एनगिडी जैसे गेंदबाजों के खिलाफ शानदार शॉट्स लगाए और मैदान के सामने की दिशा में बड़े-बड़े छक्के जड़े।
विज्ञापन

अंत में भी जारी रहा हमला
पारी के आखिरी ओवरों में जब अभिषेक थोड़ा थके हुए नजर आए, तब हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाकर स्कोर को और खतरनाक बना दिया। कप्तान ईशान किशन ने भी 13 गेंदों में 25 रन की तेज पारी खेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें