फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या फिटनेस टेस्ट में फेल

Sun, 12 Jan 2020 07:02 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में अनुमानित वापसी में देरी हो सकती है। वह अनिवार्य फिटनेस परीक्षण में विफल हो गए हैं। छह हफ्ते के आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए रविवार को होने वाले चयन में सीमित ओवर की टीम में ज्यादा फेरबदल की उम्मीद नहीं है। भारतीय टीम 24 जनवरी से शुरू होने वाले दौरे में पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी।
विज्ञापन

2 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : social media
पीठ की चोट के कारण चार महीने से टीम से बाहर चल रहे पांड्या की वापसी का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाने से संकेत हैं कि हाल ही में हुई सर्जरी के बाद उन्हें पूरी तरह फिट होने में समय लगेगा। पांड्या फिटनेस टेस्ट के दौरान ज्यादा अंक हासिल नहीं कर सके। उनके स्कोर स्वीकृत स्तर से कम रहे। 
विज्ञापन

रिजर्व ओपनर की होड़ में राहुल-गिल  

3 of 5
विराट कोहली-हार्दिक पांड्या-केदार जाधव - फोटो : social Media
हालांकि इंडिया ए टीम के फिटनेस परीक्षण में यो-यो टेस्ट नहीं होता है। माना जा रहा था कि वह दो वन-डे अभ्यास मैचों के अलावा लिस्ट ए के मैचों में फिटनेस हासिल करने के बाद टीम इंडिया में शामिल किए जा सकते हैं। उनके 29 जनवरी को होने वाले तीसरे टी-20 में वापसी का अनुमान था। दरअसल चयनकर्ताओं ने पांड्या का चयन बिना रणजी मैचों में आजमाए ही कर लिया।

पांचवां पेसर या तीसरा स्पिनर ?

4 of 5
विजय शंकर - फोटो : social Media
अब पांड्या न्यूजीलैंड ए दौरे से हट गए हैं और उनकी जगह तमिलनाडु के कप्तान विजय शंकर को इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है। विजय शंकर न्यूजीलैंड रवाना हो गए हैं। वह घरेलू ए टीम के खिलाफ 50 ओवरों के दो अभ्यास मैचों के अलावा लिस्ट ए के तीन मैच और दो चार दिवसीय अभ्यास मैचों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में टी-20 विश्व कप खेला जाना है, इसे देखते हुए चयनकर्ताओं का मुख्य ध्यान सफेद गेंद के क्रिकेट के लिए अहम खिलाड़ियों के चयन पर लगा होगा। श्रीलंका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई सीरीज में खेलने वाली टी-20 टीम के खिलाड़ियों का चयन तय ही है।
  • भारतीय टीम सफेद गेंद से न्यूजीलैंड में आठ मैच खेलेगी 
  • ऑलराउंडर हार्दिक ने 22 सितंबर को खेला था पिछला टी-20 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें