फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC WC Qualifier: जिम्बाब्वे ने आयरलैंड को बड़े अंतर से हराया, ये खिलाड़ी बना हीरो

Sat, 17 Mar 2018 01:16 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जिम्बाब्वे
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच सिकंदर रजा (69*) की दमदार पारी की बदौलत जिम्बाब्वे ने आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर के सुपर सिक्स राउंड के तीसरे मैच में आयरलैंड को 107 रन के विशाल अंतर से हराया। 

विज्ञापन


जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 211 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम 104 रन पर ढेर हो गई। टेंडाई चिसोरो और कप्तान ग्रीम क्रीमर ने 3-3 विकेट लेकर टीम को आसान जीत दिलाई और जिम्बाब्वे के विश्व कप में पहुंचने की संभावनाओं को भी मजबूत किया।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। 10 ओवरों के अंदर ही उसके शीर्ष तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। आयरलैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 33.1 ओवर में जिम्बाब्वे का स्कोर 139/7 कर दिया था, लेकिन इसके बाद सिकंदर रजा ने पहले टेंडाई चिसोरो (21) के साथ आठवें विकेट के लिए 42 रन जोड़े और फिर अपना 13वां अर्धशतक पूरा करते हुए टीम को 200 रन के पार लगाया। आयरलैंड की तरफ से टिम मुर्टाघ ने तीन और एंडी मैकब्रायन ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की हालत ज्यादा खराब रही। उसके शीर्ष पांच बल्लेबाज 54 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। पॉल स्टर्लिंग ने 41 रन बनाकर विकेट गिरने का सिलसिला रोका, लेकिन 27वें ओवर में 86 के स्कोर पर उनके आउट होने के बाद आयरलैंड की पूरी पारी 34.2 ओवर में सिर्फ 104 रन बनाकर ढेर हो गई। आयरलैंड के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके और स्टर्लिंग के अलावा सिर्फ गैरी विल्सन (15) ही 10 रन से ज्यादा बना सके।
विज्ञापन



संक्षिप्त स्कोरकार्ड:

जिम्बाब्वे: 211/9 (सिकंदर रज़ा 69*, टिम मुर्टाघ 3/36)

आयरलैंड: 104 (पॉल स्टर्लिंग 41, ग्रीम क्रीमर 3/18, टेंडाई चिसोरो 3/22)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें