फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanashree Birthday: चहल ने खास अंदाज में धनश्री को किया बर्थडे विश, रोमांटिक वीडियो शेयर कर लुटाया प्यार

Tue, 27 Sep 2022 01:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चहल ने पत्नी धनश्री वर्मा को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उनके इस पोस्ट पर इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान और राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर ने भी कमेंट किया है।
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों तिरुवनन्तपुरम में वह हैं। वह टीम इंडिया के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 मैच खेलने के लिए गए हैं। इसी बीच, चहल ने पत्नी धनश्री वर्मा को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उनके इस पोस्ट पर इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान और राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर ने भी कमेंट किया है। उन्होंने भी धनश्री को जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन


चहल ने वीडियो में कई सारे फोटो को एक साथ जोड़ा है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ''हर समय साथ रहने के लिए धन्यवाद। इसके अलावा, मैं आपको अपनी सबसे अच्छी और हमेशा प्यार करने वाली पत्नी के रूप में पाकर बहुत धन्य हूं। आज, कल, और आने वाले कई और वर्षों के लिए आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं तुम्हारे जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। लव यू।''
 

धनश्री ने हाल ही में घुटने की सर्जरी कराई है। वह डांस के अभ्यास के दौरान चोटिल हो गई थीं। वह डांसर होने के साथ-साथ एक डॉक्टर (डेन्टिस्ट) भी हैं। धनश्री ने साल 2014 में नवी मुंबई के डीवाई पाटिल कॉलेज से डेन्टिस्ट की पढ़ाई की थी। हालांकि, उन्होंने डॉक्टर बनने की बजाए एक फिटनेस ट्रेनर, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर बनना ज्यादा पसंद किया।
विज्ञापन


धनश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने डांस वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। धनश्री वर्मा, डांस कंपनी की फाउंडर भी हैं, जो उन्हीं के नाम से संचालित होती है। धनश्री डांसर के रूप में अपनी भूमिका का पूरा आनंद लेती हैं।

बता दें कि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ धनश्री वर्मा पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में थीं। कुछ महीनों तक एक-दूसरे को जानने के बाद चहल ने अपने माता-पिता को धनश्री के बारे में बताया। दोनों परिवार मिले और शादी के लिए राजी हो गए। लेकिन, परिवार के अलावा किसी को उनके रिश्ते की भनक नहीं पड़ी। 8 अगस्त, 2020 को, भारतीय लेग स्पिनर ने सोशल मीडिया पर अपनी मंगेतर धनश्री के साथ तस्वीरें पोस्ट कर सब को चौंका दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें