फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Collegium : दीपंकर दत्ता को सुप्रीम कोर्ट जज बनाने की सिफारिश, फिलहाल हैं बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस

Tue, 27 Sep 2022 12:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार को सीजेआई यूयू ललित की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की बैठक में लिया गया। जस्टिस दत्ता को 28 अप्रैल, 2020 को बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। तब से वे इस पद पर कार्यरत हैं। 

विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस दीपंकर दत्ता को शीर्ष अदालत में न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। 

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार को सीजेआई यूयू ललित की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की बैठक में लिया गया। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के बयान में कहा गया है कि 26 सितंबर, 2022 को हुई बैठक में बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की गई है। 

विज्ञापन


जस्टिस दत्ता को 22 जून, 2006 को स्थायी जज के रूप में कलकत्ता हाईकोर्ट में पदोन्नत किया गया था। इसके बाद उन्हें 28 अप्रैल, 2020 को बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। तब से वे इस पद पर कार्यरत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें