सोशल मीडिया पर दोनों के द्वारा किए गए इस काम के बाद लोग हैरान हैं। कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, धनश्री और चहल ने साफ कर दिया है कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। दोनों ने एक जैसी स्टोरी लगाकर साफ किया है कि उनकी शादी को लेकर कई तरह की अफवाहें बन रही हैं, जिन पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए।
चहल बोले अफवाहों पर ध्यान न दें
युजवेन्द्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाकर अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही है। चहल ने लिखा "आप सभी से निवेदन है कि हमारे अलग होने की अफवाहों पर विश्वास न करें। कृपया इसे खत्म करें। सभी को प्यार और शुभकामनाएं।"
धनश्री और चहल ने 2020 में कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान आठ अगस्त को सगाई की थी। फिर उसी साल 22 दिसंबर को शादी की थी। सगाई और शादी की खबर दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। धनश्री और चहल कई बार इंस्टाग्राम रील्स में डांस करते हुए दिखाई देते हैं। धनश्री आईपीएल के साथ-साथ टीम इंडिया के मैचों के दौरान भी स्टेडियम में नजर आती हैं।