फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर युवराज का किसानों को समर्थन, पिता के हिंदुओं पर विवादित बयान से किया किनारा

Sat, 12 Dec 2020 12:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
युवराज और पिता योगराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। चंडीगढ़ में जन्में इस क्रिकेटर ने भारत को 2007 टी-20 और 2011 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। मस्तमौला जिंदगी जीने के लिए पहचाने जाने वाले युवी इस बार कोई जश्न नहीं मनाएंगे। रात 12 बजते ही उन्होंने इस बात की जानकारी दी और खुद को पिता से अलग भी बता दिया।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए युवराज ने किसान आंदोलन का समर्थन किया तो अपने पिता के बयान को दुखद बताया। हिंदी-अंग्रेजी-पंजाबी में शेयर किए गए इन तीन पोस्टर्स में लिखा हुआ है, 'इस साल मैं अपना जन्मदिन मनाने की बजाय, हमारे किसानों और सरकार के बीच चल रही बातचीत में जल्द समाधान के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। हमारे किसान हमारे राष्ट्र की जीवनरेखा हैं। मेरा मानना है कि ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिसे शांतिपूर्ण बातचीत से हल नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
योगराज सिंह - फोटो : ट्विटर
साथ ही युवराज अपने पिता के बयान से आहत नजर आए। 12 दिसंबर 1981 को जन्मे युवी ने लिखा, 'मैं इस महान देश का बेटा हूं और मेरे लिए इससे ज्यादा गर्व की कोई बात नहीं है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरे पिता श्री योगराज सिंह द्वारा की गई टिप्पणी एक व्यक्तिगत क्षमता में की गई है। मेरी विचारधारा किसी भी तरीके से उनकी सोच से सहमत नहीं है।
 
विज्ञापन

4 of 4
किसानों को संबोधित करते योगराज सिंह - फोटो : फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बता दें कि करीब हफ्ते भर पहले किसान आंदोलन में पहुंचे युवी के पिता योगराज सिंह ने कथित तौर पर हिंदुओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद पूरे देश में जमकर बवाल हुआ था। पंजाबी में भाषण के दौरान उन्होंने कहा था, 'ये हिंदू गद्दार हैं, सौ साल मुगलों की गुलामी की'। उन्होंने महिलाओं को लेकर भी विवादास्पद बयान दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें