फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे स्पेशलः इन तस्वीरों में छुपा है युवराज का वो हर राज जिसे आप अब तक नहीं जानते

Tue, 12 Dec 2017 11:14 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 14
युवराज सिंह - फोटो : File
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर और सिक्सर किंग युवराज सिंह आज 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। युवराज का जन्म 12 दिसंबर 1981 को पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ था। युवराज सिंह फिलहाल अपने खराब फिटनेस की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन इस हीरो ने जिस तरह से अपनी असल जिंदगी में कैंसर से जंग जीत कर मैदान में वापसी की, उसे देखकर माना जा रहा है युवी फिटनेस से लड़कर भी जल्द मैदान पर वापसी करते हुए दिखाई देंगे। आइए जानते हैं 2007 और 2011 वर्ल्ड कप के मैन ऑफ द सीरीज के इस हीरो की जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने सच...
विज्ञापन

2 of 14
युवराज और रैना - फोटो : File
युवी हमेशा लाइम लाइट में रहे हैं, वो अक्सर मौज-मस्ती के मुड में रहते हैं। माना जाता है कि ऐसा उनके पंजाबी परिवार में जन्म लेने की वजह से है। युवी कभी भी क्रिकेटर नहीं बनना चाहते थे, लेकिन मजबूरी में उन्हें क्रिकेट को अपना करियर बनाना पड़ा। 
विज्ञापन

3 of 14
अपने पिता योगराज के कंधे पर युवराज - फोटो : File
युवी को अपने पिता योगराज सिंह की वजह से क्रिकेट खेलनी पड़ती थी। योगराज स्वभाव से बेहद ही सख्त इंसान हैं और युवराज जब भी क्रिकेट की प्रैक्टिस नहीं किया करते थे तो वो उन्हें सोते हुए उठाकर रात को ही लाइट की रोशनी में उन्हें प्रैक्टिस करवाया करते थे। 

4 of 14
युवराज अपनी बहनों के साथ - फोटो : File
युवराज के पिता ने एक बार कहा भी है कि वो युवराज को क्रिकेट के शिखर पर जाता हुआ देखना चाहते थे और युवी ने वो करके दिखाया। युवराज की ही बदौलत टीम इंडिया ने 2007 में टी20 और 2011 में वर्ल्ड कप जीता। 
विज्ञापन

5 of 14
युवराज अपनी मां के साथ - फोटो : File
ये युवराज सिंह के 11वें बर्थडे की फोटो हैं। इस फोटो में युवी अपनी मां सबनम सिंह और छोटे भाई जोरावर सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 14
युवराज और राहुल द्रविड - फोटो : File
युवराज सिंह उन खिलाड़ियों में से हैं, जिनका ड्रेसिंग रूम में सभी से याराना है। युवराज सिंह की दोस्ती हरभजन सिंह, मोहम्मद कैफ, जहीर खान और वीरेंद्र सहवाग से कितनी गहरी है, ये तो सभी जानते हैं, लेकिन सीनियर खिलाड़ियों का भी खूब सम्मान करते हैं। युवी सचिन तेंदुलकर को अपना भगवान मानते हैं। युवी राहुल द्रविड के भी बेहद करीब रहे। क्रिकेट की कई बारिकियां के बारे में युवी ने राहुल के साथ रहकर ही जानी।  
विज्ञापन

7 of 14
युवराज और कैफ - फोटो : File
युवी और मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया के ऐसे प्लेयर रहे, जिन्होंने अपनी कमाल की फील्डिंग से टीम इंडिया का लेवर बहुत ही ऊपर पहुंचा दिया। 

8 of 14
युवराज और जहीर खान - फोटो : File
टीम इंडिया में युवी और जहीर खान ने एक साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक दोनों की दोस्ती बेहद गहरी रही है। ये दोनों अब भी साथ मस्ती करते हुए नजर आ जाते हैं। 

9 of 14
युवराज और हरभजन सिंह - फोटो : File
युवराज और हरभजन टीम इंडिया खेलने से पहले ही एक दूसरे को जानते थे और पंजाब के लिए खेल चुके हैं। हरभजन ने युवी से पहले टीम इंडिया में जगह पा ली थी, लेकिन इन दोनों की दोस्ती आज भी पहले जैसी ही है। 

10 of 14
धोनी और युवराज - फोटो : File
युवी और माही की जोड़ी ने टीम इंडिया को जीतने मैच जीतवाए हैं, उतने शायद किसी और जोड़ी ने नहीं किया है। ये तस्वीर इन दोनों के शुरूआती करियर की है। 
 

11 of 14
गांगुली और युवराज - फोटो : File
युवराज सिंह हमेशा पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के उन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं, जिन्हें उन्होंने हमेशा अपनी टीम से खिलाया और खराब फॉर्म के समय सपोर्ट किया। गांगली को लेकर युवी भी कह चुके हैं कि दादा ही मेरे फेवरिट कप्तान हैं। 

12 of 14
युवराज और दीपिका - फोटो : File
युवराज सिंह की जिंदगी में रंगिनियों से भी भरी रही। उनका नाम कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जुड़ा। सबसे पहले उनका नाम दीपिका पादुकोण के साथ जुड़ा। दोनों की डेटिंग की चर्चाएं कभी मीडिया की खूब सुर्खियां बनीं। 

13 of 14
युवराज और किम शर्मा - फोटो : File
कहा तो यह भी गया कि युवी और किम शर्मा दोनों सीरियस रिलेशनशिप में हैं। लेकिन शायद इस जोड़ी को किसी की नजर लग गई और दोनों का ब्रेकअप हो गया। 
विज्ञापन

14 of 14
युवराज और हेजल - फोटो : File
इन सब के बीच आखिरकार युवराज ने बॉलीवुड की एक्ट्रेस हेचल कीच से शादी कर ली और ये दोनों अब अपनी खुशहाल शादी-शुदा लाइफ जी रहे हैं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें