फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विराट ब्रिगेड' का सपना रह जाएगा अधूरा, दक्षिण अफ्रीका ने चली ये चाल

Tue, 12 Dec 2017 08:46 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को घोषणा की है कि टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका में होने वाला दो दिवसीय अभ्यास मैच रद्द कर दिया गया है। अब टीम इंडिया मैच के बजाय नेट्स पर पसीना बहाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
टीम इंडिया - फोटो : File
इसका मतलब है कि टीम इंडिया बिना अभ्यास मैच खेले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। बता दें कि टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट 5 जनवरी 2018 को केपटाउन में खेला जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
टीम इंडिया
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने एक बयान जारी करते हुए कहा, 'टीम इंडिया का युरोलेक्स बोलैंड पार्क में होने वाला दो दिवसीय अभ्यास मैच अब नहीं होगा। भारतीय टीम इस दौरान ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेगी।' वैसे मैच रद्द करने का कोई आधिकारिक कारण नहीं दिया गया है।

4 of 5
दक्षिण अफ्रीका टीम - फोटो : hindustan times
इसके अलावा क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका बोर्ड ने डे-नाइट वन-डे मैचों के समय में फेरबदल की भी घोषणा की। अब दक्षिण अफ्रीका में होने वाले सभी वन-डे मैच आधे घंटे पहले शुरू होंगे। अपडेटेड कार्यक्रम के अनुसार जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाला चार दिवसीय डे/नाइट टेस्ट मैच स्थानीय समय दोपहर दो बजे के बजाय 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत-साउथ अफ्रीका अभ्यास मैच
इसी प्रकार टीम इंडिया के खिलाफ छह में से पांच वन-डे तय समय से एक घंटा पहले शुरू होंगे। कार्यक्रम के मुताबिक पहला, तीसरा, चौथा, पांचवां और छठा वन-डे स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होने के बजाय 1 बजे शुरू होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें