फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह देते ही भड़क उठे थे यूनुस खान, गुस्से में अपने ही कोच की गर्दन पर रख दिया था चाकू

Thu, 02 Jul 2020 05:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ग्रांट फ्लावर औऱ यूनिस खान (दाएं) - फोटो : ट्विटर
पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच रहे ग्रांट फ्लावर ने दावा किया है कि पुर्व कप्तान यूनुस खान ने एक बार उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया था। बात तब की है जब जिम्बाब्वे के अहम खिलाड़ी रहे ग्रांट 2014 से 2019 के बीच पाकिस्तानी टीम के बल्लेबाज थे।

बीवी को अलमारी में बंद कर दिया करते थे यह पाकिस्तानी क्रिकेटर, साथियों ने खोली थी पोल
विज्ञापन

2 of 6
ग्रांट फ्लावर औऱ यूनुस खान (दाएं) - फोटो : ट्विटर
दरअसल, मौजूदा वक्त में श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच का पद संभालने वाले ग्रांट फ्लावर से पूछा गया था कि कोचिंग करियर के दौरान उन्हें किन-किन मुश्किल खिलाड़ियों से सामना करना पड़ा तो 49 वर्षीय कोच ने यूनुस से जुड़ी घटना याद की।
विज्ञापन

3 of 6
यूनुस खान और ग्रांट फ्लावर - फोटो : ट्विटर
'फॉलोइंग ऑन क्रिकेट पोडकास्ट' पर अपने भाई एंडी और मेजबान नील मैंथोर्प के साथ बातचीत में कहा, 'यूनुस खान को सिखाना काफी कठिन है। मुझे ब्रिसबेन की घटना याद है। टेस्ट मैच के दौरान सुबह के नाश्ते पर मैंने उसे कुछ बल्लेबाजी सलाह देने की कोशिश की...लेकिन उसे मेरी सलाह अच्छी नही लगी और वह चाकू मेरी गर्दन तक ले आया। तभी हमारे साथ बैठे मुख्य कोच मिकी आर्थर को हस्तक्षेप करना पड़ा।

4 of 6
यूनुस खान - फोटो : ट्विटर
यूनुस को हाल में इंग्लैंड के दौरे के लिए पाकिस्तानी टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया, उन्होंने पाकिस्तान के लिए 118 टेस्ट में 52.05 के औसत से 10,099 रन बनाए हैं।  फ्लावर ने कहा, 'हां, यह दिलचस्प रहा, लेकिन यह कोचिंग का हिस्सा है। इससे यह यात्रा काफी मुश्किल हो जाती है और मैंने इसका सचमुच लुत्फ उठाया है। मुझे अभी काफी कुछ चीजें सीखनी हैं, लेकिन में काफी भाग्यशाली हूं कि मैं इस मुकाम तक पहुंचा हूं।'
विज्ञापन

5 of 6
यूनुस खान - फोटो : ESPN
यह घटना 2016 में ब्रिस्बेन में पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया दौरे के शुरूआती टेस्ट के दौरान हुई थी, जिसमें यूनुस पहली पारी में शून्य पर आउट हो गए थे और फिर दूसरी पारी में 65 रन बनाने में सफल रहे थे, उन्होंने इस दौरे का अंत तीसरे टेस्ट में 175 रन की नाबाद पारी के साथ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अहमद शहजाद - फोटो : ट्विटर
पाकिस्तान हालांकि इस तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला को 0-3 से गंवा बैठा था।  फ्लावर ने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद को भी दिलचस्प किरदार बताया। उन्होंने कहा, 'वह काफी कुशल बल्लेबाज हैं, लेकिन काफी बगावती है। हर टीम में कोई विद्रोह करने वाला होता है। कभी कभार यह चीज उन्हें अच्छा खिलाड़ी बना देती है, कभी कभार ऐसा नहीं होता।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें