फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda WR-V फेसलिफ्ट 2020 हुई लॉन्च, जानें माइलेज, फीचर्स और कीमत

Thu, 02 Jul 2020 03:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
2020 Honda WR-V Facelift - फोटो : Honda
Honda Car India (होंडा कार इंडिया) ने अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी Honda WR-V फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी इस क्रॉसओवर एसयूवी को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए लॉन्च किया। 2020 WR-V फेसलिफ्ट के लॉन्चिंग में महामारी की वजह से काफी देरी हुई है। पुराने मॉडल की तरह ही अपडेटेड WR-V पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ उतारी गई है। लेकिन इन दोनों इंजन को सिर्फ दो वेरिएंट्स- SV और VX में पेश किया गया है। नई Honda WR-V के लुक, स्टाइल, इंटीरियर और इंजन, सब में बदलाव किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 8
2020 Honda WR-V Facelift - फोटो : Honda
इंजन 
2020 Honda WR-V फेसलिफ्ट में दो इंजन ऑप्शन- पेट्रोल और डीजल दिया गया है। यह इंजन नए BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों से लैस हैं। 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 89 bhp का पावर और 110 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं 1.5-लीटर डीजल इंजन 99 bhp का पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। पेट्रोल इंजन में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। जबकि डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। होंडा ने इन दोनों इंजन में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का कोई विकल्प नहीं दिया है। 
विज्ञापन

3 of 8
2020 Honda WR-V Facelift - फोटो : Honda
माइलेज
होंडा का दावा है कि 2020 Honda WR-V फेसलिफ्ट के पेट्रोल मॉडल में 16.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। जबकि डीजल मॉडल में 23.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। 

4 of 8
2020 Honda WR-V - फोटो : Facebook, Aneesh Mohan
न्यू स्टाइल 
होंडा की नई Honda WR-V फेसलिफ्ट के स्टाइल और लुक में ताजगी के लिए कई बदलाव देखने के मिले हैं। नई होंडा WR-V में मल्टीपल हॉरिजॉन्टल स्लैट्स के साथ नई बोल्ड फ्रंट ग्रिल, साथ ही नई मल्टीपल स्लेट ग्रिल भी दी गई है, जिसने गाड़ी का फ्रंट लुक पूरा बदल दिया है। नई होंडा WR-V में ब्लैक इंसर्ट के साथ नई LED फॉग लैंप हाउसिंग दी गई है, जिसे कार पहले के मुकाबले ज्यादा बोल्ड हो गई है। अपडेटेड WR-V में इंटीग्रेटेड डेटाइम रनिंग लाइट्स और पोजिशन लैम्प के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प मिलेंगे। पीछे की तरफ एसयूवी में अडवांस्ड C-शेप एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैम्प दिए गए हैं। इसके साथ ही कार में 16 इंज के अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
2020 Honda WR-V Facelift - फोटो : Honda
फीचर्स
2020 होंडा WR-V के इंटीरियर को नयापन देने के लिए इसमें मामूली बदलाव किए गए हैं। इंटीरियर में नई अपहोल्ट्री समेत कुछ अन्य अपडेट किए गए हैं। इसके अलावा नई होंडा WR-V में स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, क्रूज कंट्रोल, की-लेस एंट्री एंड गो, पुश बटन स्टार्ट, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट के साथ 7-इंच टचस्क्रीन, मिररलिंक, वॉइस कमांड और नेविगेशन सिस्टम सपॉर्ट के साथ आता है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ड्राइवर सीट हाइट अजस्ट, एबीएस के साथ ईबीडी, रिअर कार एसी वेंट्स, रिअर पार्किंग सेंसर्स और रिअर पार्किग कैमरा, रियर वॉशर एंड वाइपर और इलेक्ट्रिक अजस्टेबल विंग मिरर्स जैसे फीचर मिलते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
2020 Honda WR-V - फोटो : Facebook, Aneesh Mohan
कलर ऑप्शन
होंडा ने अपडेटेड WR-V को 6 रंगों के विकल्प के साथ पेश किया है। इनमें प्रीमियम एम्बर मैटेलिक, लुनर सिल्वर मैटेलिक, मॉडर्न स्टील मैटेलिक, गोल्डन ब्राउन मर्लिक, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल और रेडिएंट रेड मैटेलिक रंग शामिल हैं। व्हाइट फिनिश की कीमत 4,000 रुपये ज्यादा है। 
विज्ञापन

7 of 8
2020 Honda WR-V - फोटो : Facebook, Aneesh Mohan
मुकाबला
होंडा की नई 2020 WR-V Facelift की बुकिंग शुरू है। इस क्रॉसओवर एसयूवी को कंपनी की वेबसाइट या डीलरशिप पर बुक कराया जा सकता है। कंपनी की डीलरशिप में इस एसयूवी कार को बुक करने के लिए 21 हजार रुपये की राशि देनी होगी। भारतीय बाजार में इसकी टक्कर मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, ह्यूंदै वेन्यू, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300 और फॉर्ड इकोस्पोर्ट जैसी एसयूवी से होगी। 
विज्ञापन

8 of 8
2020 Honda WR-V Rear - फोटो : Amar Ujala
कीमत
2020 Honda WR-V Facelift की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 8.50 लाख रुपये है। वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 10.99 लाख रुपये हैं। वेरिएंट्स के आधार पर इसकी कीमत की बात करें तो Honda WR-V फेसलिफ्ट पेट्रोल मॉडल के SV वेरिएंट की कीमत 8.50 लाख रुपये और VX वेरिएंट की कीमत 9.70 लाख रुपये है। जबकि, डीजल मॉडल के SV वेरिएंट की कीमत 9.80 लाख रुपये है और VX वेरिएंट की कीमत 11 लाख रुपये है। Honda WR-V फेसलिफ्ट कार की यह दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें