फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा बल्लेबाज अफिफ की धमाकेदार पारी की बदलौत बांग्लादेश ने जिंबाब्वे को तीन विकेट से हराया

Sat, 14 Sep 2019 10:52 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अफिफ हुसैन - फोटो : social Media
विज्ञापन

युवा बाल्लेाबाज अफिफ हुसैन के 26 गेंदों में 52 रन की धमाकेदार पारी की मदद से शुक्रवार को ढाका में त्रिकोणीय टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने जिंबाब्वे को तीन विकेट से हरा दिया। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए आफिफ ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय अर्धशतकीय पारी में आठ चौके और एक छक्का जड़ा।

विज्ञापन


बारिश के कारण मैच 18-18 ओवर का ही खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए जिंबाब्वे ने पांच विकेट पर 144 रन बनाए। बांग्लादेश ने 17.4 ओवर में सात विकेट खोकर 148 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

मेजबान टीम ने 60 रन पर ही अपने पहले छह विकेट खो दिए, लेकिन 19 वर्षीय अफिफ ने सातवें विकेट के लिए मोसादेक हुसैन के साथ 82 रनों की साझेदारी कर मैच को पलट दिया। मोसादेक 24 गेंदों में 30 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन


अफिफ की पारी ने जिंबाब्वे रयान बर्ल की पारी पर भारी पड़ी। बर्ल ने 32 गेंदों पर 57 रन बनाए और जिम्बाब्वे को 63-5 के स्कोर से उबारकर एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बर्ल ने अपनी लेग-स्पिन गेंदबाजी से एक विकेट भी लिया। मैच के हीरो रहे अफिफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें